सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई (BCCI)) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नये साल का दूसरा ही दिन है और ऐसा लग रहा है कि साल 2020 से शुरू हुए बुरे दौर का असर अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पता चला है कि सौरव गांगुली को दिल का दौरा आया था।
सौरव गांगुली की स्थिति को लेकर अभी ज्यादा रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो पूर्व भारतीय कप्तान को आज एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ सकता है। नये साल पर मेलबर्न में लंच करने पहुंचे रोहित एंड कंपनी, फैन ने चुकाया बिल खबरों की मानें तो सौरव गांगुली शुक्रवार की शाम को अपने घर पर एक्सरसाइज कर रहे थे, जहां पर जिम में कसरत करते हुए अचानक ही उनके सीने में दर्द होने लगा। गांगुली के दर्द की शिकायत पर परिवारवालों ने उन्हें तुरंत ही कोलकाता में उनके घर के पास स्थित वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टर्स लगातार भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी की सेहत पर नजर बनाये हुए हैं। न्यूज एजेंसी एनआई के अनुसार सौरव गांगुली अब खतरे से बाहर हैं और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है, हालांकि वो अभी भी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं।

पाठको की राय